{"_id":"6570b29c7f481541c10967b6","slug":"monu-manesars-testimony-in-court-in-cattle-smuggling-case-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-20315-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गोतस्करी मामले में कोर्ट में हुई मोनू मानेसर की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गोतस्करी मामले में कोर्ट में हुई मोनू मानेसर की गवाही
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गो तस्करों के खिलाफ गवाही देने के लिए मोनू मानेसर को बुधवार की दोपहर गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया गया। मोनू की गवाही के बाद उसे वापस भोंडसी जेल भेज दिया गया। इस बीच कोर्ट परिसर में पुलिस का सख्त पहरा रहा।
9 अप्रैल 2022 को मोनू की टीम को गो तस्करों द्वारा गाय ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मोनू व उसकी टीम ने गोतस्करों का एंबियंस मॉल के पास से पीछा करना शुरू किया। गोतस्करों के टाटा टेंपो का टायर फट गया लेकिन टेंपो नहीं रोका और पीछा कर रहे गोरक्षकों की गाड़ी पर जिंदा पशु फेंकनी शुरू कर दी। इस दौरान कई पशु फेंकने के बाद फायर भी किए गए। गोतस्कर करीब 22 किलोमीटर तक बिना टायर के ही टेंपो को भगाते रहे और आखिकार सोहना रोड हाईवे पर भोंडसी थाना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोच लिया। याहया, बल्लू, तसलीम, खालिद उर्फ भैंसा, साहिद, शौकीन उर्फ सूंडा के खिलाफ गो संवर्धन एक्ट, सशस्त्र अधिनियम व हत्या के प्रयास की धाराओं में भी केस दर्ज किया गया। इस मामले में मोनू शिकायतकर्ता भी है और मुख्य गवाह भी है। मोनू को कोर्ट में करीब दो बजे पेश किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक वह कोर्ट में रहा।