फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monu Manesar was threatened with death by a man claiming to be a member of a Pakistani gangster's gang.

Gurugram News: पाकिस्तानी गैंगस्टर की गैंग का गुर्गा बताकर मोनू मानेसर को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Monu Manesar was threatened with death by a man claiming to be a member of a Pakistani gangster's gang.
मोनू ने पुलिस को दी शिकायत, बम से उड़ाने व 100 गोलियां मारने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

मोनू के इंस्टाग्राम पर कॉल कर पाकिस्तानी गैंग के गुर्गे सेफ अली खान ने दी धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पशु रक्षक मोनू मानेसर को सोशल मीडिया पर 100 गोलियां मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आरोप है कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के गैंग के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर कॉल कर ये धमकी दी। जब ये धमकी आई तो मोनू मानेसर का इंस्टाग्राम अकाउंट उसका भाई चला रहा था। मामले में कार्रवाई के लिए मोनू की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अभी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है।

पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि यह धमकी 1 अगस्त को इंस्टाग्राम ऑडियो कॉल के जरिये दी गई। आरोपी ने मोहित उर्फ मोनू मानेसर के भाई रोहित से बात की, जो उस समय मोहित का इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल कर रहे थे। आरोपी ने अपना नाम सेफ अली खान बताया। आरोपी ने मोहित को 100 गोलियां मारकर हत्या करने और बम से उड़ाने की धमकी दी। उसने मोहित के सुरक्षा कर्मियों को भी निशाना बनाने और उन पर हमला करने की बात कही। आरोपी ने मोहित के परिचित पिंकी चौधरी निवासी गाजियाबाद, यूपी को भी जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

मोहित ने अपनी शिकायत में कहा कि यह उसकी और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए खतरा है। यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी एक संवेदनशील विषय है। मोहित ने आशंका जताई कि आरोपी किसी बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़ा हो सकता है। उसके संबंध आतंकवादी तत्वों से होने की भी संभावना है। मोहित ने धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग एक पेन ड्राइव में पुलिस को सौंपी है। उसने पुलिस से इस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को जब्त कर फॉरेंसिक जांच कराने का आग्रह किया है। मोहित ने मामले की त्वरित और गहन जांच की मांग की है। मोहित ने अपनी, अपने परिवार और सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed