{"_id":"69a9d572c6c2d3ccb20520d9","slug":"monu-manesar-gets-bail-in-junaid-nasir-murder-case-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81343-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जुनैद-नासिर हत्याकांड में मोनू मानेसर को जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जुनैद-नासिर हत्याकांड में मोनू मानेसर को जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानेसर। जयपुर की राजस्थान हाईकोर्ट से मोनू मानेसर को जुनैद-नासिर हत्याकांड में जमानत मिल गई है। करीब ढाई साल बाद मोनू मानेसर के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। मोनू मानेसर मानेसर का रहने वाला है। साल 2023 में गुरुग्राम पुलिस ने उसे मानेसर की सेक्टर-एक मार्केट से गिरफ्तार किया था।
एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि जयपुर हाईकोर्ट ने मोनू को जमानत दे दी है लेकिन वह तुरंत जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। अभी उसे एक या दो दिन लग सकते हैं। इसकी वजह यह है कि गुरुग्राम के एक अन्य मामले में अभी तक जमानत बांड नहीं भरा गया है। पहले उस मामले में बांड भरा जाएगा, उसके बाद ही मोनू मानेसर की जेल से रिहाई हो सकेगी। मोनू मानेसर काफी समय से खुद को गो रक्षक बताता रहा है और बजरंग दल से भी जुड़ा रहा है। वह पिछले दस साल से भी ज्यादा समय से गायों की रक्षा कर रहे हैं। मोनू और उनकी टीम रात भर सड़कों पर डटे रहते हैं ताकि गायों को पकड़ने वाले तस्करों और मारने वालों को रोका जा सके। अब तक मोनू और उनकी टीम ने हजारों गायों की जान बचाई है।
मोनू मानेसर को 12 सितंबर 2023 को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस पर पटौदी इलाके में एक झगड़े के दौरान फायरिंग करने का आरोप लगा था। इसके अलावा अगस्त 2023 में नूंह में नल्हड़ महादेव मंदिर की जलाभिषेक यात्रा से पहले सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट साझा करने का भी आरोप लगा था। इसी कारण उसे नूंह हिंसा के मामले में भी आरोपी बनाया गया था। बाद में राजस्थान के जुनैद-नासिर हत्याकांड में भी राजस्थान पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। संवाद