Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monsoon on its way, scorching sun is making people miserable

Gurugram News: विदाई की ओर मानसून, चिलचिलाती धूप कर रही लोगों को बेहाल

Tue, 16 Sep 2025 12:20 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 16 Sep 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Monsoon on its way, scorching sun is making people miserable
गुरुग्राम। शहर में बीते कुछ दिनों से पड़ रही तेज चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है। बारिश के बाद मौसम में नमी बढ़ने से उमस ने गर्मी का असर और अधिक बढ़ा दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे।
विज्ञापन

दो महीने तक भिगोने के बाद मानूसन अब विदाई की ओर है, लेकिन विदाई से पहले मौसम का मिजाज लोगों के लिए परेशानी लेकर आया है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इसके साथ ही गर्म हवाएं और धूप लोगों को और परेशान कर सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी और उमस से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को दोपहर में धूप से बचने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed