फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Monsoon likely to reach NCR by the first week of July.

Gurugram News: एनसीआर में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की संभावना

Sat, 27 Jun 2026 11:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Monsoon likely to reach NCR by the first week of July.
भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की आधिकारिक दस्तक से पहले जिले में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते अगले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे मौसम सुहावना होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि सामान्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर में मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी रही है। ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। विभाग ने आगामी छह दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ तेज बारिश का अलर्ट है। साथ ही बिजली चमकने, तेज हवा चलने और आंधी-तूफान आने की भी आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मानसून की प्रगति सामान्य से धीमी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष मानसून की प्रगति सामान्य से धीमी है। बीते कई दिनों से तेज धूप और लू जैसे हालात के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित है। अब प्री-मानसून की फुहारों से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है और लोग मानसून की दस्तक का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed