फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Money was withdrawn from the account after the death of the grandfather, now the FD will have to be deposited in the court.

Gurugram News: दादा की मौत के बाद खाते से निकाल लिए थे रुपये, अब कोर्ट में जमा करनी होगी एफडी

Sun, 22 Feb 2026 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Money was withdrawn from the account after the death of the grandfather, now the FD will have to be deposited in the court.
बेटे ने अदालत में की याचिका दायर, निकाली गई राशि 45 लाख रुपये से ज्यादा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दादा की मौत के बाद उनके खाते से नॉमिनी द्वारा रुपये निकालने पर अदालत ने वह रुपये अदालत में जमा करने का आदेश दिया है। बुजुर्ग की मौत के बाद निकाले गए सभी रुपये एफडी के रूप में अदालत में जमा करने होंगे। यह आदेश सिविल जज (जूनियर डिविजन) अपूर्व अरोड़ा की अदालत ने दिया है।
झाड़सा रोड निवासी विवेक चौधरी ने अदालत में दायर की याचिका में बताया कि पिता गुलाब सिंह की दिसंबर 2025 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनके भाई विकास धनखड़ के बेटे नवदीप धनखड़ ने दादा गुलाब सिंह की एफडी से रुपये निकाल लिए। नवदीप धनखड़ उस बैंक खाते में नॉमिनी थे। एफडी से निकाली गई राशि 45 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन


उनकी दलील है कि पिता की मृत्यु के बाद उनके रुपये सभी उत्तराधिकारियों में बराबर बांटने होंगे। अदालत ने माना कि नवदीप धनखड़ मृतक के प्रथम श्रेणी के कानूनी वारिस नहीं हैं। ऐसे में जितने भी रुपये उन्होंने मृतक के खाते से निकाले हैं। वह एफडी के तौर पर अदालत में जमा करा दें। अब इस मामले में अगली सुनवाई पांच मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed