फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   model Divya Pahuja Murder is film story main accused told real reason for murder

Model Divya: फिल्मी कहानी से कम नहीं मॉडल दिव्या का कत्ल, मुख्य आरोपी ने बताई हत्या की असली वजह; उस रात का सच

Thu, 04 Jan 2024 02:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jan 2024 02:05 PM IST
सार

Divya Pahuja Murder Case: मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के मुख्य आरोपी ने पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। आरोपी ने पुलिस को हत्या करने की असली वजह बताई है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जबकि दो आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन
model Divya Pahuja Murder is film story main accused told real reason for murder
Model Divya Pahuja - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की होटल में गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मंगलवार देर रात हुई दिव्या की हत्या की कहानी पूरी फिल्मी है।  
विज्ञापन

मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के आरोपी अभिजीत सिंह समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। दिव्या की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अभिजीत सिंह, नेपाल निवासी हेमराज और ओमप्रकाश निवासी जलपाईगुडी पश्चिम-बंगाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


ओम प्रकाश और हेमराज ने दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने में अभिजीत की मदद की थी। इसके बदले में अभिजीत ने साथियों को 10 लाख रुपये दिए थे। कातिल अभिजीत के दोनों साथी दिव्या की लाश अभिजीत की नीले रंग की BMW कार संख्या DD03K240 की डिग्गी में डालकर ले गए थे। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। मुख्य आरोपी होटल मालिक अभिजीत सिंह के अनुसार, वो होटल सिटी प्वाइंट का मालिक है। अभिजीत ने होटल को लीज पर दिया हुआ है। 

अश्लील फोटो दिखाकर मांगती थी पैसे 
पुलिस के अनुसार, अभिजीत सिंह की कुछ अश्लील फोटो दिव्या पाहुजा के पास थीं, जिन्हें लेकर वह अभिजीत को ब्लैकमेल करती थी। अभिजीत सिंह से खर्चे के लिए रुपये अक्सर लेती रहती थी और अब मोटी रकम ऐठना चाहती थी।

 

दो जनवरी को होटल सिटी प्वाइंट में आरोपी अभिजीत सिंह, दिव्या पाहुजा के साथ पहुंचा और उसके फोन से अश्लील फोटो डिलीट करने चाहे, लेकिन दिव्या ने फोन का पासवर्ड नहीं बताया। इसी से नाराज होकर उसने दिव्या को गोली मार दी।

 

होटल स्टाफ के साथ कार में रखा शव
आरोपी अभिजीत ने बताया कि दिव्या पाहुजा की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसने होटल में साफ-सफाई व रिसेप्शन का काम करने वाले हेमराज व ओम प्रकाश के साथ मिलकर उसके शव को अपनी बीएमडब्ल्यू कार में रखवाया। 
 

इस काम को करने के लिए आरोपी ने दोनों कर्मचारियों को करीब 10 लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी अभिजीत ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपनी कार उनको दे दी। पुलिस अब आरोपी के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जोकि कार में शव रखकर उसे ठिकाने लगाने के लिए लेकर गए थे।

 

कौन थी मॉडल दिव्या?
गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली दिव्या पाहुजा छोटे मोटे मॉडलिंग के काम भी करती थी। गुरुग्राम के गांव गाड़ौली निवासी गैंगस्टर संदीप गाड़ौली की वह कथित गर्लफ्रेंड थी। संदीप गाडौली का गुरुग्राम पुलिस ने वर्ष 2016 में मुंबई में एनकाउंटर किया था। हालांकि इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए दिव्या पाहुजा और संदीप गाडौली की मां ने गुरुग्राम पुलिस के पांच कर्मचारियों के खिलाफ संदीप की हत्या का केस दर्ज कराया था।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को थाना सेक्टर-14 को सूचना मिली थी कि होटल सिटी प्वाइंट में किसी महिला की हत्या कर दी गई है। सेक्टर-14 थाना पुलिस की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि होटल में बलदेव नगर निवासी दिव्या की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए कहीं बाहर ले जाया गया है। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed