{"_id":"6a4280124f11c051560c347b","slug":"mock-drill-fire-at-infosys-employees-learned-about-safety-measures-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92956-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मॉक ड्रिल... इंफोसिस में लगा आग, कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षा की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मॉक ड्रिल... इंफोसिस में लगा आग, कर्मचारियों ने सीखी सुरक्षा की बात
विज्ञापन
सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की संयुक्त पहल, आग, भूकंप व आपातकालीन हालात से निपटने का कराया गया अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-48 स्थित इंफोसिस कार्यालय परिसर में सिविल डिफेंस विभाग द्वारा विशेष आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉर्पोरेट कर्मचारियों को भूकंप, आगजनी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, घायलों की सहायता करने और प्राथमिक उपचार देने के तरीकों की जानकारी दी गई।
मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को लाइव प्रदर्शन कर सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया। वहीं, इमरजेंसी सायरन बजाने के बाद कर्मचारियों को बिना घबराहट के निर्धारित असेंबली पॉइंट तक सुरक्षित पहुंचने का अभ्यास कराया गया।
प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को बताया कि आग लगने की स्थिति में अग्निशामक यंत्र का सही उपयोग कैसे किया जाए और धुआं फैल जाने पर झुककर या रेंगते हुए सुरक्षित बाहर कैसे निकला जाए। इसके अलावा आपदा में संयम बनाए रखने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
सिविल डिफेंस के जिला प्रभारी मोहित कुमार के अनुसार बड़े कॉर्पोरेट कार्यालयों में इस प्रकार की मॉक ड्रिल बेहद आवश्यक हैं। आपातकालीन स्थिति में घबराहट और भगदड़ सबसे अधिक नुकसान पहुंचाती है जबकि सही जानकारी और धैर्य रखने से लोगों की जान बच सकती है।