{"_id":"687fd745196b61f018015aae","slug":"mock-dril-gurgaon-news-c-24-1-no11004-116412-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल का हुआ अभ्यास
विज्ञापन
पलवल। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की ओर से विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के लिए मंगलवार को जिला प्रशासन के सहयोग से जिला सचिवालय परिसर में भूकंप से बचाव के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। अभ्यास के दौरान जिला सचिवालय में फंसे नागरिकों को एनडीआरएफ और सीआरडीएफ की ओर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मॉक ड्रिल अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ इंसिडेंट कमांडर की भूमिका में मौके पर मौजूद रहे।इसमें एनसीसी कैडेट, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, जिला स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों ने भी सहयोग किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
आज गांव राजुपुर खादर में होगी मॉक ड्रिल
पलवल। जिले के गांव राजुपुर खादर में 23 जुलाई को प्रात: 9 बजे से एनडीआरएफ टीम की ओर से मॉक ड्रिल का अभ्यास किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों को किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम पलवल ज्योति, एसडीएम हथीन गुरमीत सिंह, सीटीएम अप्रतिम सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहेंगे। संवाद