{"_id":"68583ebf9812a2fa0e0a7d74","slug":"mobile-phones-of-youth-involved-in-criminal-cases-broken-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-104297-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आपराधिक मामलों में संलिप्त युवाओं के मोबाइल तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आपराधिक मामलों में संलिप्त युवाओं के मोबाइल तोड़े
Sun, 22 Jun 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव महू में ग्रामीणों ने एक सामूहिक पंचायत का आयोजन किया, जिसमें समाज से सामाजिक बुराइयों को दूर करने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। पंचायत के बाद आपराधिक मामलों में संलिप्त युवाओं के मोबाइल तोड़ दिए गए।
गांव के सरपंच जुबेर की अध्यक्षता में हुई इस पंचायत में साइबर ठगी, ओएलएक्स पर ठगी (जिसे आम भाषा में टटलूबाजी कहा जाता है) जैसी बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर गंभीरता से चर्चा की गई।
पंचायत में गांव के प्रमुख लोगों ने मिलकर 25 सदस्यों की एक विशेष कमेटी गठित की है, जो गांव के युवाओं पर नजर रखेगी। पंचायत में गांव के लगभग एक दर्जन युवाओं के मोबाइल फोन तोड़े गए, जो साइबर ठगी या किसी भी आपराधिक मामले में शामिल रहे हैं। इन युवाओं को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार के अनैतिक काम में लिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान रफीक सरपंच, रशीद पूर्व सरपंच, डॉ. आमीन बागडी, मास्टर कासिम, जुहूरू पहलवान, जाकिर पूर्व सरपंच, हाजी असरफ प्रधान, कम्मू जाकिर, सहाबु, सहित जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।