{"_id":"68ee9c2eaa637f2d7b07cd87","slug":"mobile-laptop-and-rs-18000-cash-stolen-from-shop-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69808-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुकान से मोबाइल, लैपटॉप और 18 हजार रुपये नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुकान से मोबाइल, लैपटॉप और 18 हजार रुपये नकदी चोरी
विज्ञापन
एक युवक दुकान में चोरी करता हुआ सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के खांडसा रोड स्थित राज नगर क्षेत्र में सोमवार की रात को मोबाइल की दुकान से एक युवक ने मोबाइल, लैपटॉप और 18 हजार रुपये नकदी चोरी कर ली। चाेरी की वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
राज नगर स्थित दिलीप मोबाइल कम्युनिकेशन में सोमवार की रात एक युवक ने मात्र तीन मिनट में मोबाइल, लैपटॉप और 18 हजार रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। दुकान के मालिक दिलीप कुमार ने बताया कि चोर सुनियोजित तरीके से दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा और सामान व नकदी की चोरी कर ली। दुकान का मालिक दिलीप कुमार मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और लैपटॉप के साथ-साथ गल्ले में रखे रुपये भी गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक युवक चोरी करते हुए दिखाई दिया। इसके बारे में शिवाजी नगर थाने को सूचना दी गई।
शिवाजी नगर थाने से निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि दुकान से चोरी के मामले में दुकानदार की ओर से सूचना दी गई तो पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच कराई गई। पीड़ित दुकानदार की ओर से अभी कोई शिकायत न देने के कारण एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।