{"_id":"68c84ef64a700f5844096b7c","slug":"mla-aftab-ahmeds-meeting-with-officials-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106355-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए विधायक आफताब अहमद की अधिकारियों संग बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जल निकासी सुनिश्चित करने के लिए विधायक आफताब अहमद की अधिकारियों संग बैठक
Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
बैठक के बाद अधिकारियों संग पहुंचे कोटला झील
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जल निकासी की व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एसई इरीगेशन आरके बत्रा, एक्सईएन इरीगेशन मुकुल कथूरिया, एक्सईएन मैकेनिकल इंजीनियरिंग हितेश सहित आकेड़ा, कोटला, मालब, मेवली, मुरादबास, दिहाना आदि गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक ने अधिकारियों से कहा कि प्राथमिकता पर जल निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को अगली फसल की बुवाई में कोई परेशानी न हो। बैठक के बाद वे अधिकारियों संग कोटला झील पहुंचे, जहां जिम्मेदार लोग भी मौजूद थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि पानी निकासी का स्थाई समाधान किया जाए। विधायक आफताब अहमद ने बताया कि लगभग 50 गांवों का पानी कोटला झील में पहुंचा है और झील लबालब भर चुकी है। अधिकारियों के साथ निर्णय लिया गया कि पानी की निकासी तेज की जाएगी और इसे नालों में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटला पंप हाउस में दो पंप आज से शुरू हो रहे हैं और अन्य पंप भी जल्द चालू होंगे। 42 ट्यूबवेलों पर भी काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि 30 सितंबर तक जल निकासी का काम पूरा कर लिया जाएगा। पूरे जिले में 81 पंप लगाकर पानी निकासी सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, यमुना का जलस्तर भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है।