{"_id":"69e4c28db4efb96c8f04e217","slug":"mission-nipun-now-teachers-will-learn-new-techniques-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85352-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिशन निपुण... अब शिक्षक सीखेंगे नई तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिशन निपुण... अब शिक्षक सीखेंगे नई तकनीक
विज्ञापन
लर्निंग लेवल सुधारने की मुहिम तेज, 1500 शिक्षको को दिया जा रहा प्रशिक्षण
नंबर गेम- 23 मई तक बच्चों को पढ़ाई में बनाया जाएगा दक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में निपुण हरियाणा मिशन को तेजी से आगे बढ़ाते हुए शिक्षा विभाग ने प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों को बुनियादी रूप से सक्षम बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी कड़ी में 23 मई तक बच्चों को पढ़ाई में दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, ब्लॉक स्तर पर बीआरसी व क्लस्टर हेड की ओरिएंटेशन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और अब अगले चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के विभिन्न स्कूलों में करीब 1500 से अधिक शिक्षकों को ट्रेनिंग देकर उन्हें नई शिक्षण तकनीकों से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सके।
इस अभियान के तहत हिन्दी, गणित और अंग्रेजी विषयों पर ध्यान दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ने-लिखने की गणना करने की क्षमता को मजबूत बनाने के लिए गतिविधि आधारित शिक्षा अपनाई जा रही है। इससे पहले भी जिले में निपुण मिशन के तहत समय-समय पर बच्चों की सीखने की क्षमता का आकलन किया जाता रहा है, जिससे उनकी कमजोरियों की पहचान कर सुधार किया जा सके।
कई स्कूलों में अभी भी कुछ विद्यार्थी निर्धारित स्तर तक नहीं पहुंच पाए हैं। ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष रूप से अतिरिक्त अभ्यास कराया जाएगा, ताकि समय तक सभी छात्र निपुण बन सकें। इस दौरान शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे कमजोर विद्यार्थियों पर ज्यादा ध्यान दें और नियमित रूप से उनकी प्रगति का रिकॉर्ड तैयार कर सकें। साथ ही स्कूल स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग भी की जाएगी, ताकि अभियान के परिणाम बेहतर मिल सकें।