{"_id":"64d6589eac347a0787010a24","slug":"misleading-tweet-to-put-pressure-on-the-police-commissioner-arrested-2023-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nuh Violence: गुरुग्राम से फर्जी ट्वीट के आरोप में पत्रकार मुकेश गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh Violence: गुरुग्राम से फर्जी ट्वीट के आरोप में पत्रकार मुकेश गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Fri, 11 Aug 2023 09:21 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Aug 2023 09:21 PM IST
सार
गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर पर दबाव बनाने का भ्रामक ट्वीट करने वाले पत्रकार मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर शाम आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया और वहां से 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पत्रकार मुकेश कुमार गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर ईस्ट थाना पुलिस ने मुकेश नामक एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ट्विटर हैंडल से भ्रामक जानकारी को वायरल किया था। देर शाम आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश ने ट्वीट किया था कि गुरुग्राम की पुलिस कमिश्नर को एक विदेशी चैनल द्वारा फोन किया जा रहा है। नूंह हिंसा के बाद एक वर्ग के लोगों पर कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस जांच में बात सामने आई कि यह ट्वीट पूरी तरह से भ्रामक है। कमिश्नर के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को ही इस मामले में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
साइबर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इससे पहले शहर में यह अफवाह फैल गई कि उपरोक्त व्यक्ति का अपहरण कर लिया गया है। बाद में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक न्यूज चैनल का पत्रकार बताया जाता है। अपने ट्वीट के माध्यम से वह तथ्यहीन बातें लिखकर लोगों को भड़काने का काम कर रहा था।
विज्ञापन