{"_id":"654a7d3f714abb909302d56f","slug":"miscreants-looted-car-from-workshop-operator-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-18115-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वर्कशॉप संचालक से बदमाशों ने कार लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वर्कशॉप संचालक से बदमाशों ने कार लूटी
विज्ञापन
सड़क किनारे गाड़ी में बैठकर चाय पी रहा था पीड़ित, हथियार दिखाकर दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में एसपीआर पर बाइक सवार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर वर्कशॉप संचालक से गाड़ी लूट ली। पीड़ित देर रात को सड़क किनारे गाड़ी में बैठकर चाय पी रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के एस के राव ने कहा कि उसकी व्हील पोवा सर्विस के नाम से वर्कशॉप है। वर्कशॉप में एक कस्टमर शैलेंद्र की क्रेटा गाड़ी ठीक होने के लिए आई हुई थी। गाड़ी को ठीक करने के बाद वह इसी गाड़ी को लेकर देर रात सेक्टर-71 की एंडयूर हाइट्स सोसाइटी में जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास वह चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुके। गाड़ी में बैठकर वह चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक ने उसे गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। मना करने पर युवक ने उसे पिस्टल नुमा हथियार दिखाया और धमकी देकर गाड़ी से नीचे उतार दिया। जिसके बाद वह गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।