{"_id":"6af30568daa6719ed107435b","slug":"mini-bihar-scene-in-the-district-preparations-for-the-grand-chhath-festival-intensify-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106915-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले में मिनी बिहार का नजारा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले में मिनी बिहार का नजारा, छठ महापर्व की तैयारियां तेज
विज्ञापन
बाजारों में सूप-दउरा की आमद और घाटों की सफाई, 13 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होगा छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान
नंबर गेम - 36 जगह किया जाएगा सामूहिक पूजा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। छठ महापर्व को लेकर गुरुग्राम पूरी तरह से मिनी बिहार के रंग में रंग गया है। त्योहार की तैयारियों के चलते सदर बाजार में सूप, दउरा, डगरा और नारियल जैसी पूजन सामग्रियों की भारी आमद हुई है, जहां श्रद्धालु जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, शीतला माता मंदिर पार्किंग, सेक्टर 45 कन्हई और राजेंद्र पार्क सहित शहर के विभिन्न इलाकों में छठ घाटों का निर्माण और सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस बार पुराने शहर और मानेसर को मिलाकर मुख्य रूप से 36 जगहों पर सामूहिक पूजा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, शहर की कई हाईराइज सोसाइटियों में भी स्विमिंग पूल और कृत्रिम तालाब बनाकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
व्यवस्था कराने में जुटे लोग
हमलोग शहर के पुराने बसई तालाब की सफाई और व्यवस्था में जुटे हैं। पूरी टीम रोजाना यहां व्रतियों और यहां आने वालों की व्यवस्था में जुटी है। - राहुल पांडेय, बसई तालाब पूजा समिति
जब से गुरुग्राम में हूं, छठ घाटों पर प्रशासन से पानी के टैंकर से लेकर विधि व्यवस्था और इमर्जेंसी सेवाओं की उपलब्धि के लिए प्रशासन से मिलकर व्यवस्था कराता रहा हूं। - सत्येंद्र सिंह, प्रवासी एकता मंच
विज्ञापन
शीतला माता पार्किंग स्थल पर छठ घाट निर्माण काम चल रहा है। इस घाट पर व्रतियों और परिजनों को कोई सुविधा के इंतजाम कर रहे हैं, करीब 25,000 लोगों के यहां जुटते रहे हैं। - बीएन लाल, पाटलीपुत्र चेतना समिति
इस बार हम लोग हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से पास साउथ सिटी वन के मोहन कुंड राधाकृष्ण मंदिर में छठ घाट तैयार करा रहे हैं। यहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। - रमाशंकर सिंह, संपूर्ण पूर्वांचल महासंघ
कन्हई में पिछले दो दशकों से हर साल बड़ा तालाब बनाकर छठ पूजा का आयोजन करते रहें हैं। यहां करीब 250 व्रती और हजारों की संख्या में परिजन यहां आकर पूजा में शामिल होते हैं। - दीपक वर्मा, सुशांत लोक कन्हई छठ पूजा समिति
शहर के अन्य छठ घाटों पर व्रतियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी कर सहायता करता रहा हूं। राजेंद्रा पार्क में घाट बनवा रहा हूं, यहां मेरे काफी संख्या में छठ व्रत हैं। - राजेश पटेल, राजेंद्रा पार्क छठ पूजा समिति