फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mind, temple and neighborhood are ready to welcome Bappa

Gurugram News: बप्पा के स्वागत में मन, मंदिर और मोहल्ले तैयार

Tue, 26 Aug 2025 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Mind, temple and neighborhood are ready to welcome Bappa
आज विराजेंगे विघ्नहर्ता... जगह-जगह सजे पंडाल, आयोजित किए जाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के घर, पंडालों और सोसाइटियों में गणपति बप्पा आज विराजेंगे। बप्पा के स्वागत के लिए शहर जगमग हो रखा है। साथ ही विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए मन, मंदिर व मोहल्ले एकदम तैयार हैं। कहीं पांच, कहीं तीन तो कहीं दस दिनों तक मंगलमूर्ति की पूजा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गणेश उत्सव को लेकर शहर के बाजारों में गणपति की मूर्ति की खूब खरीदारी हुई। सोसाइटियों और पंडालों में ढोल ताशे के बीच बप्पा को स्थापित किए जाने की पूरी तैयारी हो चुकी है।
मराठी सांस्कृतिक संगठन सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति इस साल 33वीं सामूहिक पूजा आयोजित कर रही है। सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में पंडाल बनाया जा चुका है। सुबह सबेरे गणपति बप्पा का स्वागत ढोल नगाड़ों के बीच होगा। सेक्टर-9 स्थित गौरी शंकर मंदिर परिसर में लोकमान्य गणेशोत्सव समिति की ओर गुरुग्राम के राजा के रूप में गणपति की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यहां 27 से 31 अगस्त तक पूजा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से दक्षिण भारतीय पद्धति से सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल धर्मशाला में गणेश पूजनोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन



160 किलो वजनी गणपति होंगे स्थापित
सेक्टर-102 स्थित जॉय विले सोसाइटी के टावर नौ में आठ फीट और 160 किलो वजन की गणपति की मूर्ति स्थापित की जा रही है। यहां 31 अगस्त तक पूजा पंडाल के कार्यक्रम होंगे। सेक्टर -63 स्थित टाइम रेजिडेंसी सोसाइटी में बुधवार से शुरू होकर 11 दिनों तक पूजा पंडाल के कार्यक्रम होंगे। आयोजक विनीत अवस्थी ने बताया कि 10 दिन तक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकलेगी। पं. डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। धर्मग्रंथों के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश का प्राकट्य माना गया है। अगले दस दिनों भगवान गणेश की आराधना की जाएगी। उन्हें अथर्वशीर्ष के पाठ से प्रसन्न किया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश को मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में बांटना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन






-------------------------
इस साल हम लोग सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में 33वां गणेशोत्सव मना रहे हैं। सामूहिक रूप से मराठी समाज ने इस पूजा की शुरुआत की थी। इसके बाद सेक्टर-14 के सामुदायिक भवन, फिर डीएलएफ फेज टू और डीएलएफ फेज वन के सामुदायिक भवन में समारोह हुए। अब सेक्टर-27 में होने लगा है। - आरबी माढ़ेकर, पूर्व एचआर प्रमुख मारुति

सेक्टर-चार के श्रीकृष्ण मंदिर में लंबे समय से गणेश जन्मोत्सव मनाते आ रहे हैं। पहले छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के लोग नर्मदा वेलफेयर परिषद भी यहां गणपति महोत्सव में शामिल होते रहे हैं। यह केवल महाराष्ट्र ही नहीं पूरे विश्व का उत्सव है। 10 दिन के कार्यक्रम में हम लोग भजन प्रतियोगिता, महिला संकीर्तन आदि कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी करेंगे। - एसएस दहिया, मैत्री कल्याण मंच


हमारी सोसाइटी में बहुत धूमधाम से गणपति महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती और कई अन्य कार्यक्रम होंगे। सोसाइटी में रहने वाले सारे परिवार मिलकर यह उत्सव मना रहे हैं। आसपास की सोसाइटियों के लोग भी शामिल होंगे। - रघु तिवारी, आरडब्ल्यूए महासचिव, मैपस्को माउंटविले, सेक्टर-79

हमारी सोसाइटी में करीब 14-15 प्रतिशत मराठी परिवार रहते हैं। अपने घरों में तो गणपति की स्थापना करते ही हैं मगर सोसाइटी के स्तर बहुत धूमधाम से हम सब गणपति महोत्सव मनाते हैं। इस साल भी दस दिन तक गणपति पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आरती, कई तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। - कपिल गौड़, मानसून ब्रिज, सेक्टर-78
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed