{"_id":"69b5b66c9e54a907c30c78f6","slug":"millennium-strikers-won-by-73-runs-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82092-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मिलेनियम स्ट्राइकर्स 73 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मिलेनियम स्ट्राइकर्स 73 रन से विजयी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स के मैदान पर शनिवार को मिलेनियम स्ट्राइकर्स और एमजे क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें मिलेनियम स्ट्राइकर्स ने एमजे क्रिकेट क्लब को 73 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मिलेनियम स्ट्राइकर्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 211 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजे क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर में 138 रन ही बना सकी। मिलेनियम स्ट्राइकर्स के भरत ने 70, विनय ने 30 और हर्षित ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अरविंद ने 3 विकेट और सेठी ने 2 विकेट लिए। एमजे क्रिकेट क्लब के रवि ने 28, सेठी ने 22 और मुनि राम ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में जतिन ने 3 विकेट और अंकित ने 2 विकेट लिए।