फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   military nayak found dead in Hospital

संदिग्ध परिस्थितियों में होटल के बाथरूम में लटका मिला लांस नायक का शव

Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
military nayak found dead in Hospital
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित निजी होटल में भारतीय सेना में लांस नायक पद पर कार्यरत युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की जम्मू के राजौरी में पोस्टिंग थी जहां से वह पांच सितंबर को ततारपुर गांव स्थित घर के लिए निकला था, लेकिन वह घर जाने की बजाय सात सितंबर से होटल में कमरा लेकर रुका हुआ था। इस संबंध में परिजनों की ओर से युवक के घर नहीं पहुंचने पर बिलासपुर थाने में गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करा रखा है। होटल के बाथरूम में शॉवर पर जूते के फीतों से युवक का शव लटका हुआ मिला। पुलिस को इस पूरे मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। हालांकि पुलिस दूसरे कोण से भी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मिली जानकारी में बताया कि ततारपुर गांव निवासी राजीव (35) भारतीय सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत था। गांव में ही उसकी पत्नी व दो बेटियां व परिवार के लोग रहते हैं। पांच सितंबर को वह जम्मू रजौरी से छुट्टियों पर घर जाने के लिए निकला लेकिन वह घर नहीं पहुंचा और उसका मोबाइल भी बंद आया। परिजनों ने खोजबीन के बाद बिलासपुर थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राजीव घर जाने की बजाय ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शीतल होटल में 7 सितंबर से कमरा लेकर रहने लगा। बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे उसका कमरा खुला होने के कारण होटल कर्मचारी ने देखा कि उसका शव बाथरूम में लटका हुआ है। इस पर होटल कर्मचारी ने अपने प्रबंधक को सूचना दी, होटल प्रबंधन की सूचना के बाद पालम विहार थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राजीव का शव कमरे के बाथरूम में शॉवर पर जूते के फीते से गले में फंदा बनाकर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद फोरेंसिक विशेषज्ञ, डॉग स्क्वायड और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जांच में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सूचना के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने भी पुलिस को कुछ नहीं बताया है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।

बैंक स्टेटमेंट से मिली जानकारी पर ढूंढते हुए पहुंचे थे परिजन
राजीव के परिजन नंबर बंद आने के बाद से ही लगातार उसे ढूंढ रहे थे। इसी दौरान उन्होंने राजीव का बैंक स्टेटमेंट भी निकलवाया था। जिसमें सामने आया कि राजीव ने शीतल होटल में खाने पीने के सामान मंगाया है। इसी जानकारी के आधार पर परिजन होटल बेटे को लेने पहुंचे थे, लेकिन होटल में राजीव की लाश मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed