{"_id":"68fa6b99dd7d66915e0796f5","slug":"mild-chill-in-the-morning-and-evening-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70368-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सुबह और शाम को हल्की ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सुबह और शाम को हल्की ठंडक
Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह और शाम हल्की ठंडक महसूस की गई लेकिन दोपहर में धूप से थोड़ी गर्मी महसूस हुई। धूल और धुएं के कारण दिनभर धूप ढकी रही और कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों में सुबह और शाम की ठंडक में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन दिन का तापमान 31 से 32 डिग्री बना रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि आगामी सप्ताह में ठंड धीरे धीरे बढ़ेगी। संवाद
वायु गुणवता सूचकांक 208 दर्ज
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार को शहर का औसत वायु गुणवता सूचकांक (एक्यूआई) 208 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। चार में से तीन निगरानी स्टेशनों से ही एक्यूआई का डेटा मिल रहा है। प्रदूषण विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली पर हुई आतिशबाजी और पराली जलाने की घटनाएं हवा को प्रदूषित कर रही हैं। संवाद