फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MG Road will be developed as a model road.

Gurugram News: एमजी रोड मॉडल सड़क के रूप में होगी विकसित

Thu, 25 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
MG Road will be developed as a model road.
निगमायुक्त की अध्यक्षता में हुई समन्वय बैठक में लिए गए कई फैसले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों में अब और अधिक तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों से धूल-मिट्टी हटाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में महरौली-गुरुग्राम रोड को महावीर चौक से आया नगर तक मॉडल सड़क बनाने पर चर्चा हुई।
बुधवार को वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आयोजित समन्वय बैठक में निगमायुक्त ने गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके अधीन आने वाली सड़कों पर शोधित पानी के छिडक़ाव का दायरा बढ़ाएं। इसके साथ ही धूल-मिट्टी हटाने के अभियानों में तेजी लाने, ग्रीन बेल्ट को दुरुस्त करने और सेंट्रल वर्ज और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पानी डालने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। निगमायुक्त ने शहर के बस क्यू शेल्टर, अंडरपास और फ्लाईओवर की दीवारों की नियमित धुलाई कराने के निर्देश दिए, ताकि इन स्थानों पर जमी धूल और गंदगी को हटाकर प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके।
विज्ञापन




जंक्शन सुधार पर भी विस्तार से चर्चा
बैठक में जंक्शन सुधार पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ले-बाई और स्लिप रोड बनाने की योजनाओं पर काम करने का निर्णय लिया गया। साथ ही हाईराइज भवनों पर एंटी स्मॉग गन लगाने तथा नागरिकों को साझा वाहन और कार पूलिंग अपनाने के लिए जागरूक करने पर भी बल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा
बैठक में यह भी चर्चा की गई कि महरौली-गुरुग्राम रोड (महावीर चौक से आया नगर बॉर्डर तक) को मॉडल सड़क के रूप में विकसित किया जाए। इसके तहत सडक़ से अतिक्रमण और रेहड़ी-पटरी हटाने, सीएंडडी वेस्ट, मिट्टी, कचरा और बागवानी कचरे की सफाई, निर्धारित पार्किंग व्यवस्था लागू करने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा सडक़, फुटपाथ और ग्रीन बेल्ट में सुधार कार्य भी किए जाएंगे। यह सभी कार्य नगर निगम, जीएमडीए और यातायात पुलिस के समन्वय से किए जाएंगे।



ड्रेनेज-सीवरेज सफाई में गाद तुरंत उठाने के निर्देश
ड्रेनेज और सीवरेज की सफाई के दौरान निकाली गई मिट्टी और गाद को तुरंत मौके से उठाया जाए, ताकि इससे दोबारा प्रदूषण न फैले। प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चालान कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए गए। निगमायुक्त ने पार्कों, ग्रीन बेल्ट और निर्माण कार्यों में शोधित पानी के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि पेयजल की खपत को कम किया जा सके। इसके लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।




10436 शिकायतों में से 7387 का समाधान
बैठक में एयर पॉल्यूशन एक्शन ग्रुप (एपीएजी) के प्रतिनिधियों ने बताया कि उनकी सर्वे टीम द्वारा गुरुग्राम क्षेत्र में 10436 शिकायतें चिन्हित की गई थीं, जिनमें से 7387 शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है। निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का गंभीरता और तत्परता से समाधान सुनिश्चित करें। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी शिकायत पर गलत रिपोर्ट प्रस्तुत न की जाए। यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा ऐसा किया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed