{"_id":"68b700f68727b6073808685b","slug":"mg-road-will-be-built-afresh-from-iffco-chowk-to-mahabir-chowk-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-66281-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: इफ्को चौक से महाबीर चौक तक एमजी रोड नए सिरे से बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: इफ्को चौक से महाबीर चौक तक एमजी रोड नए सिरे से बनेगी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण इफ्को चौक से महाबीर चौक तक एमजी रोड का पुनर्निर्माण कराने जा रहा है। इसमें सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज और फुटपाथ का निर्माण कराया जाएगा। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफ्को चौक से महाबीर चौक तक एमजी रोड कई जगहों पर टूटी हुई है। इसके साथ ही सड़क पर अतिक्रमण की समस्या है। इफ्को चौक के आगे सुखराली में सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे हैं और यहां पर अक्सर जाम की समस्या रहती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में जीएमडीए करीब तीन किलोमीटर की इस सड़क का पुनर्निर्माण कराने जा रहा है।
नगर निगम पार्षद अनुप कुमार ने कहा कि सड़क का स्टीमेट बनकर तैयार है। उन्होंने बताया कि इफ्को चौक से महाबीर चौक तक सड़क का निर्माण कराया जाना है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ और ड्रेनेज का निर्माण कराया जाएगा। पार्षद ने बताया कि जल्द ही इसका टेंडर जारी होगा। जीएमडीए अपनी कई सड़कों का स्टीमेट तैयार कर रहा है ताकि बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सके।