फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MG Road will be beautified, work of installing safety railing started

Gurugram News: एमजी रोड का होगा सौंदर्यीकरण, सुरक्षा रेलिंग लगाने का काम शुरू

Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
MG Road will be beautified, work of installing safety railing started
किनारों पर पौधे भी लगाए जाएंगे, पैदल यात्रियों और यातायात सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इफ्को चौक से सिकंदरपुर तक एमजी रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इसके तहत सुरक्षा रेलिंग (ग्रिल) लगाने का काम जारी है, जिसके बाद पौधरोपण सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। जीएमडीए पहले ही एमजी रोड के दोनों ओर फुटपाथ का पुनर्निर्माण कर चुका है। साथ ही लोगों के बैठने और हरियाली के लिए विशेष डिजाइन तैयार किया गया है। सड़क के बीच और दोनों किनारों पर भी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र का सुन्दरता बढ़े।
एमजी रोड पर अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जीएमडीए की टीम कई बार अवैध कब्जे हटवा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद रेहड़ी-पटरी वाले दोबारा फुटपाथ पर कब्जा कर लेते हैं। इसे देखते हुए अब सड़क के सेट्रल वर्ज और फुटपाथ के किनारे सुरक्षा रेलिंग लगाई जा रही है, ताकि अतिक्रमण रोका जा सके और पौधों को नुकसान से बचाया जा सके। जीएमडीए के अनुसार, इफ्को चौक से सिकंदरपुर तक इस कार्य पर करीब 7.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यकारी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि ग्रिल लगाने का कार्य जारी है और एमजी रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिक्रमण मुक्त करने के लिए निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की तैयारी
जीएमडीए इस कार्य के बाद एमजी रोड को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना चाहता है। इसके लिए कुछ समय तक निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने की योजना बनाई गई है। मेट्रो स्टेशनों के आसपास ऑटो चालकों की मनमानी और रेहड़ी-पटरी वालों के कब्जे को रोकने के लिए एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। एमजी रोड शहर की प्रमुख सड़कों में से एक है, जहां मॉल, पब और व्यावसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed