फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MG Road will be beautified with Rs 11 crore

Gurugram News: 11 करोड़ रुपये से होगा एमजी रोड का सौंदर्यीकरण

Sat, 24 Jun 2023 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 06:48 PM IST
विज्ञापन
MG Road will be beautified with Rs 11 crore
- सिकंदरपुर से लेकर इफ्को चौक तक स्ट्रीट स्केपिंग का काम जल्द शुरू होगा
विज्ञापन



- गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी करवा रहा है ढाई किलोमीटर के हिस्से पर काम


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। एमजी रोड पर सिकंदरपुर से लेकर इफ्को चौक तक का हिस्सा इस वर्ष के अंत तक यूरोप के किसी शहर की सड़क जैसा दिखाई देने लगेगा। यहां पर गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) 11.3 करोड़ रुपये की लागत से स्ट्रीट स्केपिंग का काम करवाने जा रहा है। इस काम के लिए पहले भी दो बार टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई थी लेकिन कोई एजेंसी आगे नहीं आई थी। अब सब तय हो चुका है जल्द ही काम शुरू होने का दावा किया जा रहा है।
प्राधिकरण के मुताबिक यह शहर में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट है। इसमें पैदल चलने वाले राहगीरों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा साइकिल ट्रैक, ग्रीन स्पॉट, बच्चों के खेलने के स्थान, बैठने के लिए बेंच, लैंप पोस्ट, वेंडिंग जोन, बस स्टॉप आदि के विशेष प्रावधान किए जाएंगे। एमजी रोड का चयन पुनर्विकास के लिए किया गया था। आवासीय सोसाइटियों के साथ इसको शहर का मॉल रोड बनाने की योजना है। इसके हिसाब से अभी यहां पर पर्याप्त ढांचागत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण की प्रवक्ता नेहा शर्मा कहती हैं कि यहां पर हरित क्षेत्र में वॉक वे भी बनाए जाएंगे। प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा कहते हैं कि प्रत्येक 500 मीटर पर टेबल टॉप क्राॅसिंग भी होगी, जिससे लोग आसानी से सड़क के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

सन 2021 में बनाई थी प्रोजेक्ट की योजना

यह प्रोजेक्ट सबसे पहले सन 2021 में प्लान किया गया था। उस समय निविदा आमंत्रित की गई लेकिन किसी भी एजेंसी के पास इस तरह के काम करने का पहले का कोई अनुभव नहीं था। पिछले वर्ष अगस्त में फिर से निविदा जारी की गई। इस वर्ष अप्रैल में कार्य आवंटन किया गया है। इस वर्ष दिसंबर के अंत तक काम समाप्त होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed