फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mewati Singer Aslam in Police Custody

Gurugram News: मेवाती सिंगर असलम पुलिस हिरासत में

Sat, 18 Apr 2026 01:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mewati Singer Aslam in Police Custody
-विवादित गाने पर कार्रवाई, सोशल मीडिया अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मेवाती सिंगर असलम द्वारा गाए गए एक विवादित गाने को लेकर नूंह पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए उसे शुक्रवार को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक सप्ताह पहले ही केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार, संबंधित गाने में अश्लीलता और आपराधिक प्रवृत्तियों को बढ़ावा देने के आरोप हैं, जिसके चलते यह कदम उठाया गया।



पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर असलम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल को बंद करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि असलम सिंगर के नाम से कुल चार सोशल मीडिया अकाउंट संचालित हो रहे थे, जिनमें से तीन को बंद कर दिया गया है, जबकि बाकी बचे फेसबुक और यूट्यूब चैनलों को बंद कराने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस ने असलम को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अश्लीलता, गुंडागर्दी और रंगदारी को बढ़ावा देने वाले कंटेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed