फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mewat Vikas Sabha announces a year-long public campaign against drug abuse.

Gurugram News: मेवात विकास सभा ने नशे के खिलाफ एक वर्ष के जनआंदोलन का किया ऐलान

Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Mewat Vikas Sabha announces a year-long public campaign against drug abuse.
मेवात विकास सभा ने नशे के खिलाफ एक वर्ष के जनआंदोलन का किया ऐलान
विज्ञापन

फोटो कैप्शन:- मीटिंग में मौजूद लोग
संवाद न्यूज एजेंसी

पिनगवां। मेवात विकास सभा की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेवात से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई को पुनहाना में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के दौरान मेवात की प्रमुख समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय मेवात में बढ़ते नशे के खिलाफ एक वर्ष तक चलने वाले व्यापक जनजागरण अभियान का रहा। सभा ने तय किया कि जिले के सभी खंडों के नशा प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों से संवाद किया जाएगा, वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और प्रशासन के सहयोग से नशे पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि मेवात में युवाओं के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। आज विवाह संबंध तय करते समय भी सबसे पहले यह पूछा जाता है कि लड़का नशा तो नहीं करता, जो समाज की चिंता को दर्शाता है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि हर अभिभावक, शिक्षक, धार्मिक गुरु और जागरूक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़क़रूद्दीन अखनाका, संरक्षक इतिहासकार सद्दीक अहमद मेव, पूर्व प्रधान उम्मर पड़ला, प्रेस प्रवक्ता अख़्तर अल्वी, इरशाद चेयरमैन, महासचिव सब्बीर खेड़ी रवासन, डॉ. अख़लाख़ अहमद, ग़ुलाम नबी आज़ाद शाहचोखा, क़ुतुबुद्दीन ख़ान, डॉ. मोहम्मद शामी सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed