{"_id":"6a0b5d37c9c701d1ec02b084","slug":"metro-will-run-above-krishna-chowk-vehicles-will-run-below-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-88391-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कृष्णा चौक पर ऊपर चलेगी मेट्रो, नीचे दौड़ेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कृष्णा चौक पर ऊपर चलेगी मेट्रो, नीचे दौड़ेंगे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल डेकर कॉरिडोर बनाने की तैयारी, जाम से मिलेगी राहत
जमीन की कमी पर अंडरपास के बजाय डबल डेकर मॉडल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जाना है। इस कॉरिडोर के तहत कृष्णा चौक (बजघेड़ा चौक) पर अंडरपास प्रस्तावित है। हालांकि, चौक पर पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण अब डबल डेकर मॉडल पर काम करने की तैयारी की जा रही है।
मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य जारी है। वहीं, दूसरे चरण के तहत सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से जल्द टेंडर जारी किया जाना है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
पुराने शहर के पांच प्रमुख चौक इस मेट्रो कॉरिडोर में आ रहे हैं। इन चौक पर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने अंडरपास निर्माण की योजना बनाई थी। बाद में जीएमडीए ने यह कार्य मेट्रो निर्माण के साथ ही जीएमआरएल से कराने का आग्रह किया। इस पर जीएमआरएल ने चार चौक पर निर्माण के दौरान यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई, लेकिन सीधे मेट्रो कॉरिडोर में आने वाले कृष्णा चौक पर अंडरपास निर्माण के लिए सहमति दे दी गई।
विज्ञापन
मेट्रो की सलाहकार एजेंसी सिस्ट्रा ने कृष्णा चौक पर अंडरपास निर्माण के लिए सर्वे किया। सर्वे में परियोजना के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं मिली। इसके बाद जीएमआरएल ने जीएमडीए को स्थिति से अवगत कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार करने को कहा।
सूत्रों के अनुसार, अब अधिकारियों द्वारा डबल डेकर कॉरिडोर के विकल्प पर गंभीरता से मंथन किया जा रहा है, ताकि सीमित जमीन में यातायात दबाव को कम करने के साथ मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण भी किया जा सके। प्रस्तावित योजना के तहत पहले स्तर पर वाहनों का संचालन होगा, जबकि दूसरे स्तर पर मेट्रो कॉरिडोर गुजरेगा। कृष्णा चौक शहर के सबसे व्यस्त यातायात जंक्शन में शामिल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में डबल डेकर कॉरिडोर से जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है।
जीएमडीए की ओर से सेक्टर-3ए/4/5 चौक, सेक्टर-5 जंक्शन से शीतला माता रोड (वन-वे), बजघेड़ा रोड से सेक्टर-5 (वन-वे), रेजांगला चौक और पुरानी दिल्ली रोड जंक्शन पर अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इन पांच परियोजनाओं पर करीब 350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, पहले चरण में आने वाले बख्तावर चौक पर भी डबल डेकर कॉरिडोर बनाने की योजना है।
ओल्ड दिल्ली रोड पर भी डबल डेकर की तैयारी
मेट्रो की डीपीआर तैयार करते समय ओल्ड दिल्ली रोड पर एलिवेटेड कॉरिडोर का प्रस्ताव नहीं था, लेकिन अब जीएमडीए इस मार्ग पर एलिवेटेड निर्माण की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए एक एजेंसी सर्वे कर रही है। प्रस्तावित योजना के तहत गुरुग्राम मेट्रो ओल्ड दिल्ली रोड को क्रॉस करते हुए उद्योग विहार के रास्ते साइबर सिटी तक जाएगी। ऐसे में यहां भी डबल डेकर मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी की जा रही है।