Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro: NOC received for construction on Netaji Subhash Road

मेट्रो : नेताजी सुभाष रोड पर निर्माण के लिए मिली एनओसी

Sat, 06 Sep 2025 05:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Metro: NOC received for construction on Netaji Subhash Road
जीएमडीए ने अपनी सड़क पर निर्माण के लिए जारी की एनओसी, सेंट्रल वर्ज पर शुरू होगा कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य नेताजी सुभाष रोड से शुरू होगा। इसके लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने निर्माण कार्य को लेकर एनओसी जारी कर दी है।
जीएमआरएल के अनुसार, मेट्रो का निर्माण सेक्टर-44 स्थित जीएमडीए कार्यालय के आगे नेताजी सुभाष रोड से शुरू होगा। मेट्रो के पिलर सड़क के सेंट्रल वर्ज पर बनेंगे। ऐसे में सीवर और पानी की लाइनों को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए दस मीटर जगह की जरूरत होगी। जीएमआरएल ने मेट्रो निर्माण को लेकर ट्रैफिक प्लान संबंधित विभागों को शेयर कर दिया है। जीएमआरएल के अनुसार, पहले उन जगहों पर कार्य शुरू होंगे, जहां पर सीवर-पानी की लाइन नहीं है।
विज्ञापन

सुभाष चौक पर अंडरपास बनाया जाना है, ऐसे में यहां पर सीवर-पानी और ड्रेनेज लाइन शिफ्ट करने की जरूरत होगी। इसके बाद सुभाष चौक से हीरो होंडा तक पिलर बनाने में कोई बड़ी दिक्कत नहीं जाएगी। शुक्रवार को सीएम नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रो परियोजना का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया था। निर्माण कंपनी की ओर से अब निर्माण कार्य के लिए सड़क पर बैरिकेडिंग किया जाएगा। जीएमडीए ने शुक्रवार को ही निर्माण कार्य को लेकर एनओसी जारी कर दी। पहले चरण में मिलेनियम सिटी स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 तक कार्य होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed