फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro Corridor: Land measurement done from Umang Bhardwaj Chowk to Basai

मेट्रो कॉरिडोर : उमंग भारद्वाज चौक से बसई तक हुई जमीन की पैमाइश

Wed, 07 Jan 2026 05:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Metro Corridor: Land measurement done from Umang Bhardwaj Chowk to Basai
जमीन की पैमाइश होने पर मेट्रो निर्माण में आने वाली अचड़न को दूर किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को उमंग भारद्वाज चौक से बसई चौक तक जमीन की पैमाइश की। इस दौरान मेट्रो कॉरिडोर में आ रही संपत्तियों समेत अन्य की जानकारी ली गई। इसमें बसई चौक पर पांच मकान कॉरिडोर में आ रहे हैं। जमीन की पैमाइश होने पर मेट्रो निर्माण में आने वाली अचड़न को दूर कराया जाएगा।

जीएमआरएल और एचएसवीपी की टीम ने उमंग भारद्वाज चौक से बसई तक मेट्रो कॉरिडोर के लिए जमीन की पैमाइश की गई थी। इस दौरान कई ढांचों के मेट्रो कॉरिडोर आने की पुष्टि हुई। बसई चौक पर पांच मकानों को कॉरिडोर से हटाया जाएगा। एचएसवीपी के जेई ललित हंस ने बताया कि पैमाइश के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कॉरिडोर में क्या आ रहा है। उन्होंने बताया कि पटवारी और मेट्रो की टीम के साथ ओल्ड मेट्रो परियोजना के कॉरिडोर में जमीन की पैमाइश सोमवार से चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बसई से सेक्टर-101 तक मेट्रो रूट की पैमाइश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed