फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Metro construction picks up pace, pile cap casting begins

Gurugram News: मेट्रो निर्माण ने पकड़ा जोर, पाइल कैप कास्टिंग शुरू

Tue, 10 Feb 2026 07:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Metro construction picks up pace, pile cap casting begins
जल्द ही लोगों को दिखने शुरू हो जाएंगे पिलर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही लोगों के पिलर दिखने शुरू हो जाएंगे। सेक्टर-44 की ओर से पाइल कैप कास्टिंग कार्य चल रहा है और साइबर पार्क तक पहुंच गया है। गुरुग्राम मेट्राे रेल लिमिटेड की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण कार्य किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक निर्माण कार्य चल रहा है। जीएमआरएल के अनुसार, पाइल कैप एक मोटा कंक्रीट का स्लैब/ढांचा होता है। पाइल कैप के ऊपर मेट्रो का पिलर खड़ा किया जाता है। ऐसे में मेट्रो निर्माण में यह अहम प्रक्रिया है। जल्द ही लोगों को बेरिकेडिंग के बाहर से भी मेट्रो के पिलर दिखने शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को साइबर पार्क के पास इस कार्य के शुरूआत हुई। इस दौरान जीएमआरएल के प्रोजेक्ट निदेशक आरएस संगवा, मेट्रो का निर्माण कर रही दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड और रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड के इंजीनियर समेत अन्य मौजूद रहे।

अंडरपास पर जल्द शुरू होगा काम

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में बख्तावर चौक पर अंडरपास बनाया जाना है। जीएमआएल की ओर से इस पर भी काम शुरू कराया जाएगा। छह लेन के अंडरपास निर्माण के लिए जीएमआरएल को जीएमडीए से एनओसी मिल गई है। जीएमआरएल यातायात पुलिस के साथ मिलकर प्लान करेगा और इसके बाद चौक पर बेरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed