{"_id":"625317d11acdac42892a518d","slug":"mercury-42-9-degrees-not-yet-relieved-from-heat-gurgaon-news-noi6421771185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 42.9 डिग्री, अभी लू से राहत से नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 42.9 डिग्री, अभी लू से राहत से नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। इस बार समय से पहलेे ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह 9 बजे से ही तेज धूप व गर्मी के कारण बाहर निकलना दूभर हो जाता है तो शाम 4 बजे तक यही स्थिति बनी रहती है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में गर्मी का खासा प्रकोप रहा। अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी डॉ. पूजा गुप्ता सोनी ने बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, उसके बाद तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 11 अप्रैल को जिले में गंभीर लू चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में 11 से 15 अप्रैल के बीच लू का असर बना रहेगा और हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. पूजा गुप्ता सोनी ने बताया कि आने वाले दिनों में लू (गर्म हवा) तथा तापमान बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए सब्जियों, सब्जियों की नर्सरी, जायद फसलों तथा फलों के बगीचों में हल्की सिंचाई नियमित अंतराल पर करें। नर्सरी व पौधों को लू से बचाने का भी इंतजाम जरूरी है।