फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mentally disturbed teenager commits suicide by hanging herself

Gurugram News: मानसिक रूप से परेशान किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed teenager commits suicide by hanging herself
गुरुग्राम। शिवाजी नगर थाना अंतर्गत गांधी नगर में मानसिक रूप से परेशान एक किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 14 साल की शौहरत गुरुग्राम के गांधीनगर में अपनी बुआ के पास पिछले पांच साल से रह रही थी। पुलिस की छानबीन में पता चला कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसकी बुआ इशरत परवीन घर पर नहीं थी तो शौहरत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बुआ इशरत परवीन जब घर आई तो उसने शौहरत को फंदे से लटके देखा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शिवाजी नगर थाने से निरीक्षक देवेंद्र ने बताया कि छानबीन में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कोई बात सामने आती है तो उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed