फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Menstrual hygiene information given to girl students

Gurugram News: छात्राओं को दी मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी

Sun, 13 Aug 2023 12:16 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 13 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Menstrual hygiene information given to girl students
उपायुक्त के मार्गदर्शन में किया गया एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न राजकीय स्कूलों की 110 छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त निशांत कुमार यादव के मार्गदर्शन और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत एक होटल में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर गुरुग्राम के एसडीएम रविंद्र यादव रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नेहा दहिया ने की। एसडीएम रविंद्र यादव ने स्कूली छात्राओं को युवा दिवस की बधाई देते हुए मासिक धर्म संबंधित किट भी भेंट की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सुषमा द्वारा बालिकाओं को मासिक धर्म के दौरान होने वाले शारीरिक बदलावों पर विस्तार से बताया और डायटीशियन चारू द्वारा मासिक धर्म के दौरान उचित खानपान कैसा होन चाहिए बारे चर्चा की गई।
विज्ञापन


कार्यशाला में एनजीओ स्कूल लाइफ की प्रतिनिधि रचना और नीता द्वारा मासिक धर्म प्रक्रिया शरीर में किस प्रकार होती है और इसके प्रति प्रचलित गलत धारणाएं और बाजार मैं उपलब्ध अलग-अलग उत्पाद जो मासिक धर्म से संबंधित है, के बारे में समझाया कि किस प्रकार मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता ध्यान रखकर संक्रमण से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed