फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mega Vaccination: Vaccine will be done at 113 centers

आज फिर मेगा टीकाकरण, 113 केंद्रों पर लगेगा टीका

Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination: Vaccine will be done at 113 centers
गुरुग्राम। जिले में बुधवार को भी मेगा टीकाकरण किया जाएगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के 113 केंद्रों पर कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा। इनमें से 106 पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी तथा पांच केंद्रों पर कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लीनिक में स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिन नागरिकों को कोवॉक्सिन की दूसरी डोज लगवानी है, उनके लिए पांच टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दूसरी डोज के रूप में दो सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। विदेश जाने के लिए चयनित नागरिक सेक्टर-31 पॉलीक्लीनक में जाकर अपना कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवा सकते है। इस केंद्र पर वैक्सीन के पचास स्लॉट उपलब्ध रहेंगे। इसके साथ ही इस स्वास्थ्य केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। यहां दूसरी डोज के रूप में सौ स्लॉट उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह के अनुसार जिन नागरिकों को कोविशील्ड का पहला या दूसरा टीका लगवाना है वह अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन लगवा सकता है। बुधवार को 106 टीकाकरण केंद्रों पर पहली व दूसरी डोज के रूप में कुल 30 हजार 750 स्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग कर टीकाकरण केंद्र पर आने वाले नागरिकों के लिए 4 केंद्रों पर पहली व 6 केंद्रो पर दूसरी डोज के रूप में 900 स्लॉट की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को151 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इनमें 14 हजार 580 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिला में वैक्सीन की कुल 34 लाख 22 हजार 383 डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को जिला के 151 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के पांच हजार 285 लोगों को पहली डोज दी गई। वहीं, सात हजार 143 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed