{"_id":"60213f698ebc3e6fd71ace04","slug":"mega-drive-77-percent-of-frontline-workers-receive-corona-vaccine-gurgaon-news-noi564454131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ड्राइव के तहत 77 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ड्राइव के तहत 77 फीसदी फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना के टीकाकरण के लिए सोमवार को जिले में मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसके तहत एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 6181 फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया गया। सोमवार को 8 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स में टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य था, जिसमें से 77 फीसदी को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 फरवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 8685 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ ही हेल्थ वर्कर्स भी शामिल हैं। सोमवार को टीकाकरण की मेगा ड्राइव के तहत 6025 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 156 हेल्थ वर्कर्स शामिल रहे। दूसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगवाने पर विशेष जोर दे रहा है। इसी क्रम में सोमवार को टीकाकरण के लिए 7500 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 500 हेल्थ वर्कर्स की सूची तैयार की गई थी।
इन विभागों से इतने कर्मियों को लगा टीका
दूसरे चरण के अभियान के तहत मेगा ड्राइव में सोमवार को नगर निगम में 1500 कर्मचारियों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 1398 को टीका लगाया गया। वहीं, 2000 पुलिसकर्मियों में से कुल 1277 पुलिसकर्मियों को टीका लगाया गया। रेवेन्यू डिपार्टमेंट में 100 का लक्ष्य था, जिसमें से अब तक के सर्वाधिक 85 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। पंचायती राज विभाग में 300 कर्मचारियों को टीका लगाया जाना था, जिसमें से 125 कर्मचारियों को टीका लगाया गया। वहीं, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईआरबी व एनएसजी के कुल 3600 सैनिकों में टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें से 3140 ने टीका लगवाया।