फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Meeting of officials with the Town Vending Committee

Gurugram News: टाउन वेंडिंग कमेटी के साथ अधिकारियों की बैठक

Wed, 16 Sep 2026 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
Meeting of officials with the Town Vending Committee
गुरुग्राम। रेहड़ी पटरी मजदूर यूनियन (संबंधित सीटू) के पदाधिकारियों एवं टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के सदस्यों ने बुधवार को संयुक्त आयुक्त पूजा चावरिया के साथ बैठक की। बैठक में गुरुग्राम में रेहड़ी-पटरी मजदूरों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, अतिक्रमण के नाम पर उन्हें उजाड़ने और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर गंभीरता से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त आयुक्त के समक्ष मांग रखी कि रेहड़ी-पटरी मजदूरों को उजाड़ने की कार्रवाई पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही, जो वेंडिंग जोन पहले से बने हुए हैं, उन्हें टीवीसी की अनुमति के बिना समाप्त नहीं किया जाए और शहर में जरूरत के अनुसार नए वेंडिंग जोन बनाए जाएं, ताकि रेहड़ी-पटरी मजदूरों को सम्मानजनक एवं व्यवस्थित तरीके से अपना रोजगार करने का स्थान मिल सके। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने रेहड़ी-पटरी मजदूरों की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन संयुक्त आयुक्त पूजा चावरिया को सौंपा। संयुक्त आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और सभी मुद्दों पर जल्द ही बैठक आयोजित कर सुनवाई करने तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed