{"_id":"64e3a338da199be6ee0f1c76","slug":"meeting-for-preparation-of-jalabhishek-yatra-on-28th-gurgaon-news-c-1-noi1015-839648-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 28 को जलाभिषेक यात्रा की तैयारी के लिए की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 28 को जलाभिषेक यात्रा की तैयारी के लिए की बैठक
विज्ञापन
गणेशी लाल धर्मशाला सेक्टर 3 में संतों की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन
शहर के तीनों मंदिरों में भी किया जाएगा जलाभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ब्रजमंडल (मेवात) धार्मिक जलाभिषेक यात्रा को लेकर रविवार को गणेशी लाल धर्मशाला सेक्टर 3 में संतों की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। मंच संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिलामंत्री राजकुमार यादव ने किया। मुख्य रूप से कृष्ण नाथ महाराज शेरा वाली माता मंदिर हांसाका वाले, उत्तम गीरी महाराज व कपिल गीरी महाराज उत्तम नगर आश्रम से, अजितनंद महाराज काकोडिया भुरथल आश्रम से विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संतों ने वक्तव्य में कहा कि जो घटना 31 जुलाई को हुई थी, वह हिंदू समाज के लिए कोई छोटी घटना नहीं थी, हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। यात्रा में हिंदुओं की जो छवि व आस्था धूमिल हुई है, उसको पुनः स्थापित करने के लिए अधूरी यात्रा को समाज 28 अगस्त को पूर्ण करेगा। सभी संतों ने समाज के लोगों से अपील की है कि इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लें। विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने कहा कि 28 अगस्त को नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर से सुबह 8 बजे शुरू होकर जलाभिषेक यात्रा ऐतिहासिक नल्हड़ (नूंह) महादेव मंदिर पहुंचेगी। वहां नलेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करने के बाद यह यात्रा झिरका फिरोजपुर में झिर मंदिर पर पहुंचकर जिरेश्वर महादेव पर जलाभिषेक करेगी।
यात्रा पुन्हाना के सिंगार गांव में शृंगार मंदिर का दर्शन कर यात्रा का समापन किया जाएगा। अजय हिंदू व संजय गुप्ता ने बताया कि 28 अगस्त को सुबह 11 बजे अपने-अपने स्थानीय शिव मंदिरों में सामूहिक जलाभिषेक करें। शहर में मुख्य रूप से तीन मंदिरों में सामूहिक जलाभिषेक किया जाएगा, जिसमें घंटेश्वर मंदिर मोती चौक, बाबा भुरानंद बगीची कालाका रोड व प्राचीन शिव मंदिर राजीव नगर (धक्का बस्ती) के मंदिरों में ज्यादा से ज्यादा लोग जलाभिषेक करने पहुंचें।