फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MDA will give monthly scholarship to 10th and 12th pass students

Gurugram News: 10वीं और 12वीं पास छात्रों को प्रति माह छात्रवृत्ति देगा एमडीए

Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
MDA will give monthly scholarship to 10th and 12th pass students
नूंह। मेवात विकास बोर्ड (एमडीए) 10वीं और 12वीं पास छात्रों को 500 से 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति देगा। इसके अलावा एमबीबीएस करने वाले छात्रों को सवा लाख रुपये तो अन्य तकनीकी कोर्स करने वालों छात्रों को 75 हजार रुपये की मदद करेगा। मुख्यमंत्री की तरफ से योजना की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन

एमडीए के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री मेवात छात्रवृत्ति योजना के तहत एमबीबीएस कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रति वर्ष सवा लाख या सरकारी शिक्षण संस्थान की फीस इनमें जो भी कम होगा उसे वो राशि दी जाएगी। सरकारी संस्थान का शिक्षण शुल्क यदि इस राशि से कम होगा तो उसकी 100 प्रतिशत फीस का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार व्यावसायिक, तकनीकी, पर्यटन, पैरा मेडिकल व पीएचडी पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 75 हजार रुपये की राशि या शिक्षण संस्थान की फीस का 75 प्रतिशत जो भी कम होगा, उसका भुगतान एमडीए करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए के माध्यम से मुख्यमंत्री मेवात पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। इसके तहत कक्षा 11वीं व 12वीं में आर्ट से पढ़ाई करने वाले बच्चों को 500 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी। वाणिज्य व विज्ञान स्ट्रीम के बच्चों को 1000 रुपये की राशि प्रतिमाह प्रदान की जाएगी। सरकारी संस्थान से एमबीबीएस करने पर सवा लाख या अन्य कोर्स करने पर भी 75 हजार की आर्थिक मदद की जाएगी।- विश्राम मीणा, डीसी नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed