फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MC issues 1,881 challans for violating sanitation norms

Gurugram News: कूड़ा जलाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम सख्त

Tue, 03 Feb 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
MC issues 1,881 challans for violating sanitation norms
संयुक्त आयुक्त ने बैठक में कहा-सफाई में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त आयुक्त हितेंद्र कुमार ने मंगलवार को स्वच्छता शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि निगम क्षेत्र में रोजाना तय समय पर सफाई का काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें, ताकि लोगों को साफ और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजाना तय किए गए सफाई शेड्यूल का सख्ती से पालन किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही घरों से कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों का जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम चालू रखने के निर्देश दिए, ताकि गाड़ियों की रियल टाइम निगरानी की जा सके।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी ने स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर 1,881 चालान किए
गुरुग्राम। शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम गुरुग्राम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से एक जनवरी 2026 से अब तक कूड़ा प्रबंधन नहीं करने, पॉलीथिन के उपयोग व प्रतिबंध के दौरान निर्माण कार्य न रोकने समेत कई उल्लंघनों पर कुल 1881 चालान किए हैं। इस कार्रवाई के आधार पर 31,89,500 रुपये का जुर्माना वसूला। यह कार्रवाई शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी है। नगर निगम की टीम की ओर से पॉलीथिन उपयोग के मामलों में सबसे ज्यादा 1,222 चालान काटे गए और 9,19,000 रुपये की वसूली की गई। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed