फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maximum 2445 people took second dose in a day

एक दिन में सर्वाधिक 2445 लोगों ने ली दूसरी खुराक

Thu, 17 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Maximum 2445 people took second dose in a day
गुरुग्राम। निजी केंद्रों पर 24 घंटे टीकाकरण की अनुमति मिलने के साथ ही अब रोजाना शासकीय केंद्रों के मुकाबले निजी केंद्रों पर ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी निजी केंद्रों पर 7541 व शासकीय केंद्रों पर महज 4518 लोगों को टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 12059 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें खास बात यह रही कि बृहस्पतिवार को एक दिन में इस माह के सर्वाधिक 2445 लोगों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शासकीय केंद्रों पर 18-44 आयु वर्ग में 2667 ने पहली व 492 ने दूसरी डोज ली। वहीं, इसी आयु वर्ग में निजी केंद्रों पर 5704 को पहली डोज व 853 को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, 45 साल से ऊपर के 2051 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 491 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 588 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 622 लोगों को पहली व 350 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। बृहस्पतिवार को 104 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 57 को पहली व 40 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी केंद्रों पर सिर्फ 7 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया।
विज्ञापन

अब तक 907121 लोगों ने लगवाया टीका
बृहस्पतिवार को 188 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें 70 को शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 113 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, 5 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। बृहस्पतिवार को 9614 लोगों को टीके की पहली व 2445 लोगों को कोरोना बचाव टीके की दूसरी डोज दी गई। इसी के साथ जिले में अब टीका लगवाने वालों की संख्या बढ़कर 907121 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed