फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mastermind of Nuh violence arrested

Gurugram News: नूंह हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 10:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of Nuh violence arrested
आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सलंबा जेल भेजा गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना। सर्व चालक कल्याण संघ भारत के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सरताज को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार कर शुक्रवार को फिरोजपुर झिरका की उप मंडलीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सलंबा जेल भेज दिया गया है।

उस पर आरोप है कि वो हिट एंड रन कानून के खिलाफ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को जाम करने में शामिल है और धमकी देते आ रहा है। इसीलिए सरकारी संपत्ति नुकसान निवारण कानून, राष्ट्रीय राजमार्ग कानून की धारा 8-बी तथा सार्वजनिक मार्ग में रुकावट पैदा करने समेत कई धाराओं में नामजद किया गया है। इसके खिलाफ 18 जनवरी को नगीना पुलिस थाना में देर रात्रि केस दर्ज किया गया था। कई दिन पहले गांव उमरी के पास दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी उसी के कहने पर ड्राइवर ने जाम किया था। यही नहीं, 31 जुलाई को नूंह हिंसा में उपद्रवियों का साथ देने का गंभीर आरोप है। माना जा रहा है कि सर्व चालक कल्याण संघ भारत के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सरताज की जल्दी जमानत होने वाली नहीं है। उससे बड़कली चौक हिंसा में काफी सवाल पूछे गए हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के बाद नूंह, नगीना और आसपास के गांवों से कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी बताती है कि वह हिंसा का मास्टरमाइंड है। बता दें कि हिट एंड रन कानून के खिलाफत करते हुए सर्व चालक कल्याण संघ भारत के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सरताज ने हाल ही में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को ज्ञापन पत्र दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने ड्राइवर के ज्ञापन पत्र को अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल भी किया था। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सरताज के के परिजनों का कहना है कि वह अन्य ड्राइवरों के साथ बृहस्पतिवार को जिला उपयुक्त नूंह को मांग पत्र देने के लिए गया था, उसके बाद घर नहीं लौटा। आज पता चला कि उसे नगीना पुलिस ने अदालत में पेश किया है। सर्व चालक कल्याण संघ भारत के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सरताज नगीना का रहने वाला है। उसके मां-बाप का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है। उसके परिवार में बीवी और 3 बच्चे हैं। सर्व चालक कल्याण संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि ड्राइवर का शोषण करने वाले काले कानून के खिलाफ हमारे संघ के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सरताज लगातार आवाज उठा रहे थे, उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है ड्राइवर समाज चिकनी बैठेगा। नगीना पुलिस थाना के निरीक्षक रतन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोहम्मद सरताज के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को उसे फिरोजपुर झिरका की अदालत में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed