फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Master drain construction accelerated to relieve waterlogging

Gurugram News: जलभराव से राहत के लिए मास्टर ड्रेन निर्माण में तेजी

Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Master drain construction accelerated to relieve waterlogging
7.5 किलोमीटर लंबी ड्रेन से न्यू गुरुग्राम को मिलेगी राहत
विज्ञापन

सेक्टर-112 से 115 तक बनाई जा रही मास्टर ड्रेनेज लाइन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की सख्ती के बाद सेक्टर-112 से 115 तक बन रही मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। निर्माण एजेंसी अब तक करीब 20 फीसदी काम ही पूरा कर पाई है, जबकि परियोजना को पूरा करने की समयसीमा मई 2026 तय की गई है।

जीएमडीए ने सेक्टर-112 से 115 तक मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण का ठेका नवंबर 2024 में जैन कंस्ट्रक्शन को दिया था। करीब 33 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए लगभग 7.5 किलोमीटर लंबी ड्रेन बनाई जानी है। निर्माण एजेंसी ने शुरुआत में काम तेजी से शुरू किया था लेकिन बाद में कार्य की गति धीमी पड़ गई। देरी के कारण जीएमडीए ने एजेंसी पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण उन्हें धूल और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने दोबारा तेजी से काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए जगह संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। अधिकारी ने बताया कि जीएमडीए विकास कार्यों को लेकर गंभीर है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जलभराव की गंभीर समस्या
सेक्टर-112 से 115 तक की ड्रेनेज लाइन को लेग-1 ड्रेन से जोड़ने की योजना है। मानसून के दौरान मुख्य ड्रेन में ओवरफ्लो रोकने के लिए सेक्टर-115 में लेग-1 ड्रेन के पास एक पंपिंग स्टेशन का भी निर्माण किया जाएगा। बारिश के दिनों में शहर में जलभराव एक गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसे में जीएमडीए जरूरत के अनुसार नालों के निर्माण और उनकी सफाई पर विशेष जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed