गोदाम में भीषण आग: दिवाली पर गुरुग्राम के राठीवास गांव में लगी आग, छह दमकल वाहन मौके पर मौजूद
हरियाणा के गुरुग्राम के राठीवास गांव में दिवाली की शाम एक गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। आग की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं
विस्तार
हरियाणा के गुरुग्राम जिले के राठीवास गांव में दिवाली के दिन आज शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर छह दमकल वाहन मौजूद हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं और पूरा गोदाम धूं-धूंकर जल रहा है। घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
#WATCH | Haryana: A massive fire broke out at a warehouse in Rathiwas village of Gurugram this evening. About 6 fire tenders are present at the spot. More details awaited.
(Video: Fire Department, Gurugram) pic.twitter.com/Rz7T4j8t8n — ANI (@ANI) October 20, 2025