फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mass marriages increase harmony and unity in society: Gangwa

सामूहिक विवाह से समाज में बढ़ता है सौहार्द और एकता : गंगवा

Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mass marriages increase harmony and unity in society: Gangwa
नवविवाहित जोड़ों को दीं शुभकामनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा दिवस पर प्रजापति समाज द्वारा फिरोजपुर झिरका में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक परंपराओं को संजोकर रखने के साथ ही दहेज जैसी कुरीतियों पर रोक लगाने में भी सहायता करते हैं।


मंत्री गंगवा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने विकास की नई रफ्तार दी है। आज प्रदेश में पारदर्शी शासन, बेहतर सड़क नेटवर्क, उन्नत शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य तेज गति से प्रगति की ओर अग्रसर है और खुशहाल हरियाणा का निर्माण हो रहा है। नूंह से पलवल फोरलेन सड़क निर्माण संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा कि कार्य तय प्रक्रिया के अनुसार हो रहा है और फिलहाल सड़क की मरम्मत का काम शुरू करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed