{"_id":"65dce48a3b0d2490970558d4","slug":"mass-marriage-of-35-poor-girls-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26207-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 35 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 35 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह
विज्ञापन
लायंस क्लब की ओर से राघव वाटिका में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। लायंस क्लब की ओर से 35 गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह राघव वाटिका में आयोजित किया गया। विवाह समारोह में एक साथ 35 बैंड बाजों के साथ बरात निकाली गई। पूरे रीति-रिवाज के अनुसार वर-वधु ने एक दूसरे को माला पहनाई।
जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन कल्याण सिंह चौहान ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने लायंस क्लब द्वारा समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की सराहना की। कल्याण सिंह ने सोहनावासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी खुशकिस्मती है कि उन्हें कन्याओं की शादी में शामिल होने का मौका मिला है।
लायंस क्लब द्वारा सोहना में पिछले 27 वर्षों से समाज सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला परिषद के वाइस चेयरमैन ओम प्रकाश सिलानी, मनोज राघव, दिनेश टंडन, संदीप सिंगला उर्फ कालू, हरीश नन्दा, जयवीर नंबरदार, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, राकेश चौहान उर्फ मंटू व अशोक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।