फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Masks will have to be applied at gathering places of more than 100 people

Gurugram News: 100 से अधिक लोगों के जुटने वाली जगह पर लगाना होगा मास्क

Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Masks will have to be applied at gathering places of more than 100 people
मॉल-मल्टीप्लेक्स में अनिवार्य हुआ मास्क
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के अंदर कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पाबंदियों की भी शुरूआत हो गई है। अब जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे सभी सार्वजनिक स्थान, सरकारी कार्यालय, मॉल-मल्टीप्लेक्स, निजी कार्यालयों, जहां 100 से अधिक लोगों का जमावड़ा होता है। वहां, फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पाबंदियों के माध्यम से लोगों के अंदर कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन के प्रति जागरूकता पैदा की जाएगी। पिछले कुछ हफ्तों से गुरुग्राम में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें, कि प्रतिदिन कोरोना महामारी की चपेट में आने की वजह से शहर में संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाजार, माल से लेकर जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर कोविड गाइड लाइंस के प्रति लोगों की बेरुखी इस महामारी को फैलने की खुली दावत दे रही है। न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है, न ही लोग अस्पताल और बाजार में आते जाते समय मास्क लगा रहे हैं। लोगों की उदासीनता से मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अलर्ट मोड पर है स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में बढ़ते केसों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बूस्टर डोज लेने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं, जहां 100 से अधिक लोग एकत्र होते हैं, वहां मास्क अनिवार्य किया गया है। पिछले एक सप्ताह में नमूनों की संख्या भी बढ़ाई गई है और टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
बृहस्पतिवार को 427 कोरोना नए मामले आए सामने
कोरोना महामारी की वजह से जिले के अंदर प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार को 427 कोरोना के नए मामले सामने आए। दो दिन पहले मंगलवार को 266 और बुधवार को 293 आकड़ा था। राहत की बात है, कि कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण वहीं, 204 मरीज स्वस्थ होकर घर को लौटे है। स्वास्थ्य विभाग के अनुुसार त्योहारों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। संक्रमितों में विदेशों से आने वालों की संख्या भी बढ़ी है।

----
वर्जन
लोगों से अपील की गई है कि कोरोना अभी गया नहीं है। इसके बावजूद लोगों को भीड़भाड़ में जानेे व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं देखा जा रहा है। लोग खुद ही इसके प्रति सचेत नहीं हुए तो उनके लिए मुश्किलें बढ़ेगी। - डॉ. विरेंद्र यादव, सीएमओ गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed