फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman's dead body found in bathroom

Gurugram News: बाथरूम में मिला विवाहिता का शव

Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found in bathroom
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-10 क्षेत्र के हयातपुर गांव में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव बाथरूम से मिला था। मायके वालों ने पति व ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

वहीं, ससुराल वालों का कहना है कि हार्ट अटैक आने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जब ससुराल पक्ष वाले महिला का शव ले जाने लगे तो उसके मायके वालों ने विरोध किया। वे कुछ देर तक शव ले जा रही एम्बुलेंस के सामने खड़े रहे। दिल्ली के रोहिणी के राजापुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी संजना की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हयातपुर निवासी हेमंत से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ठीक चली। इसके बाद झगड़ा व मारपीट की शिकायत मिली। दो माह पहले संजना के साथ मारपीट की गई। इसके बाद संजना अपने मायके में रहने लगी। इसको लेकर महिला के ससुराल व मायके पक्ष में बातचीत और समझौता होने के बाद संजना वापस ससुराल गई थी। बीते शुक्रवार की दोपहर ससुराल वालों ने मायकेवालों को जानकारी दी कि संजना की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। ससुराल के लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे। इस पर महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था और उसका दहेज का सामान भी खराब बताकर तोड़ दिया था। मृतका के मायके वालों ने मामले की जांच करने की मांग की है। सेक्टर-10 थाना के निरीक्षक रामबीर ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृत महिला पहले से बीमार चल रही थी। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने बिसरा को जांच के लिए लैब भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed