फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman staying at guest house with friend commits suicide by hanging herself

Gurugram News: दोस्त के साथ गेस्ट हाउस ठहरी विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Married woman staying at guest house with friend commits suicide by hanging herself
वारदात के दौरान कमरे में ही सो रहा था युवती का दोस्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के कमरे में बुधवार रात विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपने दोस्त के साथ गेस्ट हाउस में ठहरी हुई थी। युवती ने जब फंदा लगाया तो उसका दोस्त कमरे में ही सो रहा था। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।
मृतका की पहचान फिरोजबाद (उत्तर प्रदेश) के जलालपुर गांव निवासी अंजलि कुमारी के रूप में हुई है। युवती एक दिन पहले ही अपने पुरुष दोस्त के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से गुरुग्राम में आई थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि अंजली की शादी फरवरी 2025 में हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी उसकी मर्जी के खिलाफ होने के कारण वह खुश नहीं थी। शादी के कुछ ही माह बाद वह अपने दोस्त कौशल के साथ आ गई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी संबंधित थाने में दर्ज की गई। परिवार के दबाव के चलते वह वापस अपने घर चली गई।
विज्ञापन

तीन नवंबर को अंजली ने अपने दोस्त कौशल को कॉल करके कहीं बाहर रहने के लिए कहा और वे उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से दिल्ली आ गए थे। जहां एक दिन गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद 4 नवंबर की सुबह गुरुग्राम आए थे। गुरुग्राम में रेलवे स्टेशन के पास लखी गेस्ट हाउस में ठहरे। बुधवार रात को जब कौशल कमरे सो रहा था तो अंजली ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब कौशल की नींद खुली तो अंजलि काे फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बारे में गेस्ट हाउस स्टाफ को जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बार-बार कॉल आने से परेशान थी अंजली:
कौशल ने बताया कि गेस्ट हाउस में आने के दौरान अंजलि के मोबाइल पर बार-बार उसके घर से कॉल आ रही थी। इससे अंजलि काफी परेशान थी। कौशल ने अंजलि को बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। कौशल ने बताया कि कुछ देर बाद वह सो गया। जब नींद खुली तो देखा कि अंजलि ने फंदा लटके हुए पाया।

----
वर्जन
जांच अधिकारी बादल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवती द्वारा आत्महत्या करने का मामला लग रहा है। युवती के दोस्त कौशल से गहनता से पूछताछ की गई है। परिजनों के बयान दर्ज किए और बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों ने कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed