{"_id":"6496f364718ce07bc40ac8a4","slug":"married-woman-raped-on-the-pretext-of-job-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-8234-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौकरी का झांसा देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर कार्यालय में महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी पर अश्लील वीडियो बनाकर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। आरोपी के चंगुल से भागते समय पीड़िता सड़क हादसे में घायल भी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सोहना क्षेत्र की विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसे कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने अपने ऑफिस बुलाया था। जब वह वीरवार की दोपहर बाद उसके ऑफिस पहुंची तो आरोपी युवक ने दरवाजे बंद कर लिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना डाली और पीड़िता को आप बीती किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को जल्द नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ऑफिस से निकाल दिया। बदहवास विवाहिता अपने घर की तरफ दौड़ी तो एक वाहन की चपेट में आने से घायल भी हो गई। जैसे तैसे वह घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। भोंडसी थाना प्रभारी समर ने बताया कि आरोपी अपने घर से फरार है।