फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Married woman beaten up for not giving expensive car and 11 lakhs in dowry

Gurugram News: दहेज में महंगी कार और 11 लाख नहीं देने पर विवाहिता से मारपीट

Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for not giving expensive car and 11 lakhs in dowry
- घर से निकालने का आरोप, पीड़िता की शिकायत के आधार पर ससुरालियों पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी थाना में दहेज में महंगी कार और 11 लाख रुपये नहीं देने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पिता व भाई के साथ भी हाथापाई की। वहीं, देवर ने भी विवाहिता से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, देवर, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

पटौदी के महनियाबास गांव निवासी रेणुका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 25 नवंबर 2020 में रेवाड़ी के अश्वनी नामक युवक से हुई थी। जो पेशे से इंजीनियर है। रिश्ता होने के बाद ही ससुराल पक्ष की ओर से महंगी कार व 11 लाख रुपये मांगे जाने लगे। उसके पिता ने शादी में करीब 35 लाख रुपये खर्च करते हुए सियाज कार व नकदी दी। इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज से खुश नहीं हुआ और प्रताड़ित करते हुए और दहेज की मांग करने लगा। दहेज में मंहगी कार और 11 लाख रुपये नहीं देने पर उसे बार-बार मायके भेज दिया जाता। पीड़िता के पिता के 11 लाख रुपये देने के आश्वासन पर उसे ससुराल में आने दिया जाता। ससुराल में उसके साथ देवर आशीष मारपीट करता है। इसके बाद 10 मार्च 2023 को महिला को एसएससी की परीक्षा देने के लिए जाना था। इसको लेकर तीन बार पंचायत की गई लेकिन उसे ससुराल में नहीं आने दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति अश्वनी, सास उर्मिला, ससुर दिनेश सिंह और देवर आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी शैलबाला ने बताया कि पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed